राजनांदगांव । जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2019-20 का आयोजन स्थानीय पùश्री गोविन्द राम निर्मलकर आडिटोरियम में किया गया। इसमें जिले के नौ विकासखण्डों के सात सौ से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। महोत्सव में 25 विधाओं - लोकनृत्य, लोकगीत, हारमोनियम वादन, बांसुरीवादन, तबलावादन, कत्थक, भरतनाट्यम, तात्कलिक भाषण, एकांकी नाटक, शास्त्रीय गायन, ओड़िसी नृत्य, गिटार वादन, फुगड़ी, भौरा, गेड़ी दौड़, पारम्परिक वेशभूषा, चित्रकला, वाद-विवाद, क्विज, निबंध, राउत नाचा, पंथी नृत्य, कर्मा नृत्य एवं सुआ नृत्य में 15 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एकांकी नाटक मे प्रथम सृजन कला मंच राजनांदगांव, द्वितीय ग्वाईस लोक नाट्स संस्था राजनांदगांव, लोक नृत्य में प्रथम लोक नृत्य दल खैरागढ, द्वितीय लोकनृत्य दल छुरिया, लोकगीत में प्रथम मधु मेरावी एवं साथी, छुईखदान, द्वितीय नम्रता एवं साथी खैरागढ़, गायन शाóीय संगीत हिन्दुस्तानी प्रथम किशन प्रकाश खैरागढ़, द्वितीय विवेक कुमार खैरागढ़, कत्थक में प्रथम रानी सिंह खैरागढ़, द्वितीय डॅाली खैरागढ़, हारमोनियम में प्रथम ईश्वर दास महंत खैरागढ़, द्वितीय निलेश साहू खैरागढ़, बांसुरी वादन में प्रथम कविलाश खैरागढ़, द्वितीय योगेश देवांगन खैरागढ़, तत्कालिन भाषण प्रथम साक्षी मेश्राम राजनांदगांव, द्वितीय प्रशांत शर्मा डोंगरगढ़, भरतनाट्यम में प्रथम कृति बाल पटेल खैरागढ़, द्वितीय माया यादव खैरागढ़, तबला वादन में प्रथम देवेश कुमार खैरागढ़, द्वितीय मोहन दास खैरागढ़, ओड़िसी नृत्य में प्रथम माधुरी खैरागढ़, द्वितीय कोमल वर्मा खैरागढ़, गिटार में प्रथम खैरागढ़, फुगड़ी में प्रथम वंदना ठाकुर डोंगरगांव, द्वितीय सीमा मंडावी डोंगरगढ़, भौंरा बालिका में प्रथम काजल छुरिया, द्वितीय दशमत वर्मा डोंगरगढ़, भौंरा बालक में प्रथम देव कुमार साहू डोंगरगांव, द्वितीय दिव्यांशु मानपुर, गेंड़ी दौड़ बालिका प्रथम रेणुका वर्मा खैरागढ़, गेंड़ी दौड़ बालक प्रथम राजू यादव डोंगरगांव, द्वितीय लोकेश चंद्रवंशी डोंगरगांव, पारम्पारिक वेशभूषा में प्रथम देंवेन्द्र कुमार वर्मा खैरागढ़, द्वितीय किशोर मानपुर, फूड फेस्टिवल में प्रथम चंद्रभूषण वर्मा राजनांदगांव, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम टोमन लाल डोंगरगढ़, द्वितीय हिमांशु रजक राजनांदगांव, वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम नावेश चंद्र साहू राजनांदगांव, द्वितीय मनीष चंद्रवंशी छुरिया, क्विज में प्रथम मंगेश्वर धनकर खैरागढ़, द्वितीय साहिल यादव छुरिया, निबंध में प्रथम विजय कुमार देवांगन राजनांदगांव, द्वितीय शिवाचंद्र अम्बागढ़ चौकी, राउत नाचा में प्रथम राजनांदगांव, द्वितीय डोंगरगढ़, पंथी नृत्य में प्रथम खैरागढ़, द्वितीय राजनांदगांव, कर्मा नृत्य में प्रथम अम्बागढ़ चौकी द्वितीय छुरिया और सुआ नृत्य में प्रथम खैरागढ़ तथा द्वितीय अम्बागढ़ चौकी रहा।
महोत्सव के निर्णायकों में डॉ. सविता यादव, डॉ. विनिता राजपूत, डॉ. शिवाली सिंह, डॉ. दिपशीखा पटेल, डॉ. मोनिका राजपूत, डॉ. समिक्षा सिंह, डॉ. नत्थू तोडें, डॉ. राजकुमार पटेल, डॉ. विकास चंद्रा, डॉ. विभाष पाठक, श्री लिकेश्वर वर्मा, श्री बिहारी तारम, श्री गौतम कुमार रॉय, श्री विभूति भूषण बेउरा, श्री भगत सिंह ठाकुर, श्री के.सी.केहरी, श्री संदीप किंडो, श्रीमती योति केहरी, श्री जयप्रकाश झा, श्री बीरसिंग साहू, श्री रामप्रसाद यादव, श्री सुदेश यादव, श्री तुषार सिन्हा, श्री सर्वेश मिश्रा, श्री उŸाम बारसागडे़ एवं नोडल अधिकारी श्री कन्हैया पटेल खैरागढ़, श्री विनोद हथेल चौकी, श्री देवेन्द्र अंबादे डोंगरगढ़, श्री विजय टेंबुलकर अ.चौकी, श्री शैलेन्द्र तिवारी राजनांदगांव, श्री शिवेन्द्र यादव मानपुर, श्री ढालसिंह साहू, श्री राजाराम देवांगन, श्री ताजुखान गोरी छुईखदान शामिल थे।
महोत्सव के समापन अवसर पर निर्णायक के रूप में पहुंचे सहायक प्रध्यापकों और जिला क्रीडा अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री ए0 एक्का ने सभी अतिथियांे, प्रतिभागियों एवं निर्णायकों का आभार प्रकट किया।
महोत्सव के समापन अवसर पर निर्णायक के रूप में पहुंचे सहायक प्रध्यापकों और जिला क्रीडा अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री ए0 एक्का ने सभी अतिथियांे, प्रतिभागियों एवं निर्णायकों का आभार प्रकट किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें